Amroha News: डायल-112 में तैनात सिपाही पर पत्नी व बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: रुपयों के लेन-देन की रंजिश में डायल-112 के पुलिसकर्मी समेत चार लोगों पर प्रमोद कुमार के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। प्रमोद ने न्यायालय में शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की जांच जारी है।

Amroha News: डायल-112 में तैनात सिपाही पर पत्नी व बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Amroha News: रुपयों के लेन-देन को लेकर चल रही रंजिश में डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर नौगावां सादात थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के गांव कुमखिया निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक उसका अपने सगे छोटे साले मनोज कुमार से रुपयों का लेन-देन चलता था जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में उसकी तैनाती डायल 112 में बदायूं जनपद में चल रही है। उधार के रुपये वापस मांगने पर मनोज द्वारा कई बार टालमटोल किए जाने के बाद रिश्तेदारों की पंचायत हुई थी।

आरोप है कि इसी बात को लेकर मनोज उनसे रंजिश रखने लगा। घटना 26 जून की दोपहर करीब 11:50 बजे की है। प्रमोद कुमार अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ खाना खा रहे थे तभी मनोज कुमार, उसकी पत्नी कोमल देवी, बेटा शगुन कुमार और कमला देवी कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए और प्रमोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। मनोज कुमार ने प्रमोद की गर्दन अपनी बगल में दबा ली, जिससे उसकी सांस रुकने लगी। शगुन ने पैर दबा दिए, जबकि कमला देवी और कोमल देवी ने उसके हाथ पकड़ लिए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रमोद को आरोपियों से छुड़ाया। आरोप है कि पुलिस के सामने भी आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रमोद के मुताबिक, उसने गर्दन का एक्स-रे कराया और पुलिस व जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: डायल-112 में तैनात सिपाही पर पत्नी व बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा