ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहारंजिशन दो पक्षों में मारपीट-पथराव, मचा हड़कंप

रंजिशन दो पक्षों में मारपीट-पथराव, मचा हड़कंप

जुनावई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस भी...

रंजिशन दो पक्षों में मारपीट-पथराव, मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 29 Jun 2022 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जुनावई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी हमवीर सिंह और कल्यान सिंह में पुरानी रंजिश चली आ रही है। रंजिश के चलते मंगलवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मारपीटव पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। गसंच में विवाद की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था। कल्यान सिंह के पक्ष से ऋषिपाल जबकि हमवीर पक्ष से श्यामवीर और जितेंद्र को पकड़ा गया है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें