कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मामले में तेज हुई जांच

Feb 27, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - अमरोहा में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने गूगल इंडिया से संपर्क किया है ताकि मेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा सके। पिछले दस दिनों में दो धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें 26/11 के हमले का भी जिक्र है।

कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मामले में तेज हुई जांच

अमरोहा। कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस करने के लिए पुलिस ने फिर गूगल इंडिया के हेड क्वार्टर से संपर्क साधा है। जल्द थ्रेट सेंटर का पता लगने की उम्मीद है। गौरतलब है कि बीते दस दिन में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के दो ईमेल मिल चुके हैं। 16 फरवरी के बाद बुधवार को भी कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल भेजा गया था। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया था।

दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला था लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। वहीं, दो पेज के हिन्दी में भेजे गए मेल में 26/11 मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब का जिक्र करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे। साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का भी जिक्र किया गया था। आखिर में तमिल भाषा में कथित हस्ताक्षर किए गए थे। ईमेल मिलने के बाद से पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा है। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। धमकियों को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर सेल को भी एक्टिव कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।