Amroha News: चाप सेंटर फायरिंग में पांच और आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: कांठ रोड के गांव मिलक छावी में चाप सेंटर पर रविवार शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और पांच अन्य की पहचान की गई है। पुलिस दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में कई युवक शामिल थे और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

Amroha News: चाप सेंटर फायरिंग में पांच और आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज

Amroha News: कांठ रोड स्थित गांव मिलक छावी में चाप सेंटर पर रविवार शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने फायरिंग में शामिल रहे पांच और युवकों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलक छावी का है। रविवार शाम चाप सेंटर पर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई थी।

दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलियां बरसाईं। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात में एक दर्जन से अधिक युवक शामिल थे। इनमें कांठ और रजबपुर क्षेत्र के युवक भी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि जांच के दौरान पांच अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ अवधभान ने बताया कि फायरिंग प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में पांच और आरोपियों की पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: चाप सेंटर फायरिंग में पांच और आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज