दुष्कर्म के आरोपी बर्खास्त सिपाही की गिरफ्तारी को पुलिस ने नोएडा संग कई जगह डाली दबिश

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही अखिलेश कुमार पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने शिकायत की कि आरोपी ने जबरन उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

दुष्कर्म के आरोपी बर्खास्त सिपाही की गिरफ्तारी को पुलिस ने नोएडा संग कई जगह डाली दबिश

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ग्रेटर नोएडा समेत कई ठिकानों पर दबिश डाली। आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी परिवार पिछले कई वर्ष से नगर के मोहल्ले में रहता है। इस परिवार की युवती का कहना है कि उसके पिता की मोहल्ले में किसी से कहासुनी हो गई थी। इस मामले में कोतवाली में तैनात अखिलेश कुमार ने उसके पिता की मदद की थी। तब से वह पीड़िता के घर आने जाने लगा था। पीड़िता का कहना है कि अखिलेश ने अपने को अविवाहित बताते हुए शादी की झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

इसके बाद बीती 6 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह घर पर अकेली थी तब अखिलेश जबरन घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। शिकायत पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बर्खास्त सिपाही अखिलेश कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम नंगला चमरू पोस्ट सैंथली दादरी ग्रेटर नोएडा जनपद गौतम बुद्ध नगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार रात कई ठिकानों पर दबिश डाली गई है। अभी उसका कोई पता नहीं लग सका है।फर्जी मार्कशीट लगाने की शिकायत पर हुआ था बर्खास्तहसनपुर। वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती अखिलेश वर्ष 2023 में कोतवाली में तैनात रहा था। इस दौरान उसके सगे चाचा विनोद कुमार ने लखनऊ के गोपनीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि अखिलेश की इंटर की मार्कशीट फर्जी है। मामले की जांच में आरोप सही पाया गया। जांच में सामने आया कि अखिलेश ने भर्ती के दौरान ज्योति इंटर कालेज जनपद बलिया की फर्जी मार्कशीट लगाई थी। मार्कशीट वर्ष 2009 में जारी की गई थी। जांच के बाद वर्ष 2024 में अखिलेश कुमार को निलंबित व बाद में बर्खास्त कर दिया गया। प्रतिसार निरीक्षक ने अखिलेश कुमार व उसके चाचा के खिलाफ अमरोहा देहात थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद अखिलेश चर्चा में आया था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।