Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPolice File Case Against Unknown Truck Driver After Highway Accident Involving Roadways Bus
बस चालक की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक पर केस, अचानक ब्रेक लगाने पर हुआ था हादसा

बस चालक की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक पर केस, अचानक ब्रेक लगाने पर हुआ था हादसा

संक्षेप:

Amroha News - जोया। शुक्रवार सुबह हाईवे पर हुए हादसे के मामले में पुलिस ने ट्रक के अज्ञात

Dec 06, 2025 10:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

शुक्रवार सुबह हाईवे पर हुए हादसे के मामले में पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस चालक की तहरीर पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे। इसी कारण पीछे से आ रही रोडवेज बस उससे टकरा गई थी। हादसे में बस चालक व परिचालक गंभीर घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक गांव नगलिया निवासी प्रह्लाद सिंह अमरोहा डिपो में परिचालक हैं। शुक्रवार तड़के वह दिल्ली से मुरादाबाद जा रही अमरोहा रोडवेज डिपो की बस में ड्यूटी पर थे।

बस को चालक किरनपाल सिंह चला रहे थे। बस जब डिडौली क्षेत्र के राजाजी ढाबे के पास पहुंची थी तब आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। साइड लेते समय बस ट्रक में जा भिड़ी थी, जिससे चालक व परिचालक घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया था। प्रह्लाद सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया था। बस में सिर्फ चार यात्री थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया था। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मामले में चालक किरनपाल सिंह की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हादसे की जांच शुरू करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;