जिले को चार सुपरजोन, 12 जोन, 73 सेक्टर में बांटा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती

Mar 04, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - -रंग के दौरान डायल 112, पीएसी समेत जिलेभर में रहेगा करीब 800 पुलिसकर्मियों का मूवमेंट -रंग के दौरान डायल 112, पीएसी समेत जिलेभर में रहेगा करीब 800 पु

जिले को चार सुपरजोन, 12 जोन, 73 सेक्टर में बांटा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती

होली के मद्देनजर जिले को चार सुपरजोन, 12 जोन व 73 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती की गई है। रंग के दौरान डायल 112, पीएसी समेत जिलेभर में करीब 800 पुलिसकर्मियों का मूवमेंट रहेगा। जिलेभर में संवेदनशील मिश्रित आबादी समेत पूर्व में विवादित रहे स्थलों की विशेष निगरानी की जाएगी। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक होली के मद्देनजर क्यूआरटी अलर्ट मोड पर रहेगी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों की सख्त निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। बुधवार सुबह में रंग शुरू होते ही पुलिस टीमों का मूवमेंट भी शुरू हो जाएगा।

बिना अनुमति किसी को भी डीजे नहीं बजाने दिया जाएगा। फूहड़ या आपत्तिजनक गाने चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। चार सुपर जोन की कमान जहां मजिस्ट्रेट व सीओ स्तर के अधिकारी संभालेंगे तो वहीं विवादित स्थानों पर पीएसी की तैनाती की जाएगी। करीब 800 पुलिसकर्मी रंग के दौरान जिलेभर में अपनी मूवमेंट लगातार बनाए रखेंगे। डायल 112 का मूवमेंट भी होली स्थलों की ओर किया जाएगा। एसपी ने आम लोगों को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुलकर त्योहार को मनाने का सुझाव दिया। कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले दोषियों के खिलाफ सख्ती से निपटते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इंसेट : डीएम ने दी होली की बधाई, कहा प्राकृतिक रंगों से खेलें होली अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार को मनाने की अपील की। कहा कि होली जीवन में हर्षोल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की संस्कृति के परिचायक हैं। एक साथ बिखरे हुए रंग हमारी संस्कृति एवं गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूती प्रदान करते हैं। आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ सुरक्षित होली खेलें। त्योहार को हर्बल रंगों संग मनाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।