ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादिनदहाड़े लूटने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा सकी पुलिस

दिनदहाड़े लूटने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा सकी पुलिस

हसनपुर में प्लॉट बिक्री की पूछताछ के बहाने दिनदहाड़े घर में घुसकर नकदी व कुंडल लूटने वाले बदमाशों का पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। मामले में अज्ञात...

दिनदहाड़े लूटने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा सकी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 28 Mar 2021 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर में प्लॉट बिक्री की पूछताछ के बहाने दिनदहाड़े घर में घुसकर नकदी व कुंडल लूटने वाले बदमाशों का पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाइक सवार दो युवक ग्रीन सिटी कालोनी में पहुंचे थे। यहां डॉक्टर चंद्रभान के मकान के आगे बाइक खड़ी कर दी। चंद्रभान की विवाहित बहन कविता पत्नी सावेंद्र निवासी चौबारा घर के बाहर झाडू लगा रही थी। बदमाश कविता से प्लॉट बिक्री के बारे में मालूमात करने लगे। कविता ने बताया कि नजदीक स्थित प्लॉट बिक रहा है। इसके बाद कविता घर में चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश उसके पीछे-पीछे चले घर में घुस आए। कविता के 4 वर्षीय बेटे मनु की कनपटी पर एक बदमाश ने तमंचा रख दिया। दूसरे बदमाश के हाथ में चाकू बताया जा रहा है। मनु को जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने कविता से 2500 रुपए की नकदी व सोने के कुंडल लूट लिए थे। कुछ देर बाद कविता के पति सावेंद्र घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज लगाने के बाद कविता ने दरवाजा खोला और अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस को खबर की गई। सीओ सतीश चंद्र पांडे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजीव तोमर व क्राइम ब्रांच की टीम ने मौका मुआयना किया। आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें