ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागीता के हत्यारोपियों को तीन दिन बाद भी नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस

गीता के हत्यारोपियों को तीन दिन बाद भी नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस

थाना सैद नगली के गांव ढक्का मोड़ निवासी विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों...

गीता के हत्यारोपियों को तीन दिन बाद भी नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 19 Jan 2021 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

थाना सैद नगली के गांव ढक्का मोड़ निवासी विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

गांव निवासी अनिल की शादी वर्ष 2008 में जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव समसपुर मांडली निवासी गीता से हुई थी। दंपति पर दो बेटे व दो बेटी हैं। रविवार तड़के गीता का शव घर के बराबर में बनी पशुशाला में पड़ा मिला था। खबर लगते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पिता राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए गीता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। सीओ सतीश चंद्र पांडे ने मौका मुआयना किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अनिल व उसके परिवार के लोग दहेज में मोटर साइकिल व एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। करीब छह माह से गीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आशंका जताई कि शनिवार रात गीता के संग मारपीट की गई। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोग फरार हो गए। पुलिस ने पति व ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी अभी तक फरार हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें