हसनपुर। हिन्दुस्तान संवाद
कातिलाना हमले के मामले में फैसले का दबाव बनाने व धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
अक्टूबर 2018 में कोतवाली क्षेत्र के गांव मटेना निवासी अशोक शर्मा को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया था। कई हड्डी टूट गई थीं। महीनों तक दिल्ली आदि बड़े अस्पतालों में उनका उपचार चला। इस मामले में गांव के विनेश गुर्जर आदि पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि उक्त मामले में फैसला करने के लिए गत 4 अक्टूबर को विनेश ने अशोक शर्मा के भाई प्रमोद शर्मा पर दबाव बनाया। चेतावनी दी कि अगर फैसला नहीं किया तो अंजाम भुगतना होगा। प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने विनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।