Amroha News: वन महोत्सव के तहत किया पौधरोपण
Amroha News: वन महोत्सव के तहत, धनौरा में संविलयन प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। ग्राम प्रधान और वन अधिकारी पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने पौधों के संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों को आम के पौधे भी वितरित किए गए। सभी को पौधों की देखभाल का संकल्प लेने का कहा गया।

Amroha News: मंडी धनौरा। वन महोत्सव के तहत गुरुवार को वन विभाग के संयोजन में संविलयन प्राथमिक विद्यालय रामपुर तगा में पौधरोपण किया गया। ग्राम प्रधान सीमा समेत वन अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक है, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने व आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे रोपने के साथ उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। आम बहार आपके द्वार अभियान के तहत ग्रामीणों को आम के पौधों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान बीईओ प्रकाश चंद, शिक्षक दीपक कुमार, प्रियंक तोमर, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार, बीट प्रभारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


