Amroha News: युवक को टक्कर मारने के बाद पलटी पिकअप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अमरोहाAmroha News: शुक्रवार को संभल मार्ग पर एक पिकअप ने ईशापुर शर्की निवासी नेमपाल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप सड़क किनारे पलट गई। नेमपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया और फिर उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है।

Amroha News: संभल मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप ने सैदनगली थाना क्षेत्र के ईशापुर शर्की निवासी नेमपाल पुत्र धर्मपाल को टक्कर मार दी। नेमपाल बुरी तरह घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। नेमपाल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सैदनगली थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण को टक्कर मारने के बाद पिकअप पलट गई। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


