ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहालू के थपेड़ों से झुलसे लोग, हवा का रुख बदलने से बारिश की उम्मीद

लू के थपेड़ों से झुलसे लोग, हवा का रुख बदलने से बारिश की उम्मीद

अमरोहा में शनिवार सुबह से हवा का रुख बदला है। इससे जल्द बारिश की उम्मीद जगी है। इसके उलट फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिली है। सुबह से आसमान से आग बरस रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है एक सप्ताह अभी...

लू के थपेड़ों से झुलसे लोग, हवा का रुख बदलने से बारिश की उम्मीद
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 01 Jun 2019 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा में शनिवार सुबह से हवा का रुख बदला है। इससे जल्द बारिश की उम्मीद जगी है। इसके उलट फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिली है। सुबह से आसमान से आग बरस रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है एक सप्ताह अभी गर्मी और सताएगी। एक सप्ताह बाद प्री मानसून बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।

मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। चार जून तक मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, शनिवार सुबह से अमरोहा और आस-पास इलाके में भी मौसम में बदलाव देखा गया। हवा का रूख बदला है। पछवा हवा की जगह पुरवा हवा चल रही है। किसानों को बारिश की उम्मीद जगी है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर प्री मानसून बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। हालांकि 25 जून के बाद ही जिले में मानसून की बारिश शुरू होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें