ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहास्कूल के सामने सड़क पर जलभराव से कई गांव के लोग परेशान

स्कूल के सामने सड़क पर जलभराव से कई गांव के लोग परेशान

विकासखंड क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी में प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव की समस्या बरसात के बाद गहरा गई है। कई गांव के लोगों को आवागमन में...

स्कूल के सामने सड़क पर जलभराव से कई गांव के लोग परेशान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 12 Jul 2022 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

विकासखंड क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी में प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव की समस्या बरसात के बाद गहरा गई है। कई गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष बना है।

बताया जा रहा है कि निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी स्कूल के सामने सड़क पर भर रहा है। लंबे समय से समस्या बनी है। भारतीय किसान संघ पूर्व में कई बार इस संबंध में ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। रविवार की बरसात के बाद भी सड़क पर कई फीट तक पानी खड़ा हो गया। हालत तब है जबकि रास्ता एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां से गुजरते हैं। उधर, लगातार पानी भरा रहने से सड़क भी जर्जर हो गई है। सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो पानी भरा होने के चलते दिखाई नहीं देते। बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि अब समस्या समाधान की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े