ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहसनपुर के भदौरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान

हसनपुर के भदौरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान

अमरोहा जनपद के विकास खंड हसनपुर के गांव भदौरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडंपपों का पानी मार्ग पर भर रहा...

हसनपुर के भदौरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 02 Jun 2019 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा जनपद के विकास खंड हसनपुर के गांव भदौरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडंपपों का पानी मार्ग पर भर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदगी की वजह से गांव में मच्छरों की भरमार है। अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था के लिए गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। मांग है कि सड़क ऊंची बनने के संग नाली बनाई जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। उधर प्रधान का कहना है कि चुनाव आचार संहिता की वजह से निधि न मिलने की वजह से दिक्कत हुई है। जल्द ही जल निकासी का बंदोबस्त किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें