ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहसनपुर से सटी कॉलोनी में गंदगी के अंबार बीमार हो रहे लोग

हसनपुर से सटी कॉलोनी में गंदगी के अंबार बीमार हो रहे लोग

अमरोहा की तहसील हसनपुर से सटी अब्दुल्ला कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। गांव में बीमारी फैल रही है। शिकायत के बाद...

हसनपुर से सटी कॉलोनी में गंदगी के अंबार बीमार हो रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 02 Dec 2021 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा की तहसील हसनपुर से सटी अब्दुल्ला कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। गांव में बीमारी फैल रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है। लोगों में रोष है। यूं तो अब्दुल्ला कॉलोनी नगर से सटी हुई है, लेकिन नगरपालिका में शामिल नहीं है। यह ग्राम पंचायत मुबारकपुर कला का मजरा है। कॉलोनी के नजदीक संभल मार्ग किनारे नगर पालिका द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है, जिसके चलते गंदगी के ढेर लगे हैं। दूसरी ओर कॉलोनी से होकर नगर पालिका का नाला गुजर रहा है। इस नाले की जल निकासी का इंतजाम ना होने की वजह से पानी कॉलोनी के नजदीक ठहरा हुआ है। गंदगी के चलते लोगों का जीना दुश्वार है। डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड आदि बीमारियों से लोग ग्रसित हैं। शिकायत के बावजूद भी अधिकारियों ने साफ-सफाई को लेकर कोई तवज्जो नहीं दी है। पूर्व प्रधान के पुत्र सद्दाम सैफी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ट्वीट भी किया है, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। लोगों में रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर साफ सफाई नहीं हुई और जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हुआ तो अधिकारियों के यहां धरना प्रदर्शन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें