ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहापर्यावरण एवं जल संरक्षण पर दिया जोर

पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर दिया जोर

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सिख इंटर कालेज नारंगपुर जोया के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बुधवार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के रूप मे मनाया गया। इस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि...

पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर दिया जोर
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 16 Jan 2019 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सिख इंटर कालेज नारंगपुर जोया के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बुधवार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के रूप मे मनाया गया। इस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इन्द्रपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में छात्र /छात्राओ ने पौधारोपण किया तथा जल ही जीवन है। इसको बचाना हमारा नैतिक दायित्व है। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। धरती मां की यही पुकार। पेड़ों से कर दो श्रंगार जैसे अन्य महत्वपूर्ण स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रताप सिंह एवं दीपक संयुक्त रूप से प्रथम गुरदीप सिंह द्वितीय, नदीम अहमद तृतीय तथा मोहित सैनी गुलफान, मुस्कान, अमन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार शर्मा, सुमन, हरमीत सिंह, वीरपाल सिंह, सर्वजीत कौर, गुरजीत सिंह, विकास कुमार,अमृतपान सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें