रहरा में लगी चकबंदी चौपाल, 10 शिकायत दर्ज
Feb 27, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News - गुरुवार को रहरा के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल आयोजित किया गया, जिसमें एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की चकबंदी से संबंधित समस्याएं सुनीं। कुल 10 समस्याएं आईं, जैसे रकबा कम होना और चक मार्ग की शिकायत। एडीएम ने किसानों से आपसी विवाद न करने और समस्याएं अधिकारियों के सामने रखने को कहा।

रहरा। गुरुवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें एडीएम एवं चकबंदी आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने चकबंदी से संबंधित समस्या सुनीं। कुल 10 समस्या सामने आईं। कई किसानों ने रकबा कम होने तो किसी ने चक मार्ग व चकों को इधर से उधर किए जाने की शिकायत की। एडीएम ने कहा कि चारागाह भूमि की खाली किया जाएं। जमीन को लेकर किसान आपस में झगड़ा नहीं करें, जो कोई समस्या है, उसे अफसरों के सामने रखें। समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्राम प्रधान पति नन्हे सिंह, समरपाल सिंह, संजय कुमार, विशाल त्यागी व चकबंदी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


