-25 सितंबर को अतरासी चौराहे पर किया जाएगा जाम
अमरोहा। निज संवाददाता
भारतीय किसान यूनियन ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में 25 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनी दी है। पुलिस-प्रशासन के बीच खलबली मची है।
भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के मुताबिक 25 सितंबर को अतरासी चौराहे पर चक्का जाम किया जाएगा। सुबह 11 बजे किसान शहीद स्मारक अतरासी कलां पर जमा होंगे। फसल विधेयक को लेकर विरोध जताया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने जो फसल विधेयक पारित किए हैं, वह किसान हित में नहीं है, इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। सरकार से तीनों बिलों को वापस लेने की मांग की। उधर, पुलिस-प्रशासनिक अफसर इसको लेकर अलर्ट हो गए हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने को लेकर तैयारी की जा रही है।