ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाOMG! गजरौला मछली मंडी में मृत पड़े मिले 20 मुर्गे, दहशत

OMG! गजरौला मछली मंडी में मृत पड़े मिले 20 मुर्गे, दहशत

मछली मंडी में 20 मुर्गे मृत मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बिक्री के लिए मुर्गों से भरी डीसीएम मौके पर पहुंची थी। जिसमें से कुछ मुर्गे बेच...

OMG! गजरौला मछली मंडी में मृत पड़े मिले 20 मुर्गे, दहशत
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 22 Jan 2021 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। हिन्दुस्तान संवाद

मछली मंडी में 20 मुर्गे मृत मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बिक्री के लिए मुर्गों से भरी डीसीएम मौके पर पहुंची थी। जिसमें से कुछ मुर्गे बेच दिए गए। इस दौरान डीसीएम में 20 मुर्गे मर गए, चालक उन्हें वहीं फेंककर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने मृत मुर्गों को जमीन में दबवाया।

बर्ड फ्लू को लेकर आम लोगों के बीच दहशत का माहौल है। क्षेत्र में कौए व अन्य पक्षियों की मौत इस दहशत को और बढ़ा रही है। इस बीच आम लोग उस समय बुरी तरह डर गए, जब मछली मंडी में 20 मुर्गे मृत अवस्था में मिले। मोहल्ले वालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास मौजूद लोगों से जानकारी की। लोगों ने बताया कि मृत मुर्गों को एक डीसीएम चालक मौके पर फेंककर गया है। सूचना पर पालिका टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृत मुर्गों को मौके से हटाकर जमीन में दबवाया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मृत मुर्गे मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मुर्गों को वहां से हटवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें