पुरानी रंजिश को लेकर बाइक चालक से मारपीट, घायल

Apr 06, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - पुरानी रंजिश के चलते तरौली गांव निवासी मोहित कुमार के साथ मारपीट की गई। मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार शाम को हुई, जब तीन युवकों ने उनकी बाइक रोककर गाली-गलौज करते हुए हमला किया। आरोपी फरार हो गए हैं और मोहित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश को लेकर बाइक चालक से मारपीट, घायल

रहरा। पुरानी रंजिश को लेकर थाना क्षेत्र के गांव तरौली निवासी मोहित कुमार पुत्र चंद्रसेन के साथ मारपीट कर दी गई। मोहित बुरी तरह घायल हो गया। मोहित का कहना है कि शनिवार शाम वह पत्नी को लेने के लिए सैदनगली के कस्बा उझारी जा रहा था। जैसे ही मोटरसाइकिल तरौली व छपना के बीच पहुंची कि कोल्हू के पास दोपहर बाद करीब 3:00 बजे तीन युवकों ने बाइक रोक ली। गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।