ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकैबिनेट मंत्री की आमद से पहले हरकत में अफसर, व्यवस्थाओं का बुरा हाल

कैबिनेट मंत्री की आमद से पहले हरकत में अफसर, व्यवस्थाओं का बुरा हाल

-डीएम ने लिया नालों की सफाई का जायजा तो खुली अव्यवस्था की पोल रीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था बदहाल मिली।...

कैबिनेट मंत्री की आमद से पहले हरकत में अफसर, व्यवस्थाओं का बुरा हाल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 12 Dec 2019 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की आमद से पहले अफसर हरकत में आए हैं। शहर में व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। बुधवार को डीएम ने शहर में नालों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार को अमरोहा पहुंचेंगे। अफसरों में खलबली है। बुधवार को डीएम उमेश मिश्र ने शहर में चल रहे नाला निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता परखी, निर्माण सामग्री का सैंपल जांच को भेजा। सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया।

बिजनौर रोड पर कूड़े के ढेर देख नाराजगी जताई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। ईओ पर नाराजगी जताई। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बिजनौर रोड पर नाले को पाटकर घर का निर्माण होता मिला। डीएम ने आरोपी पर 25 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की। उधर, बुधवार को ही डीएम ने मखदूमपुर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। व्यवस्थाएं सही मिलीं। शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया। शिक्षण में और सुधार लाने का निर्देश शिक्षकों को दिया। नौगावां के पीलाकुंड में गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण कर अभिलेख आदि चेक किए। गन्ने को तुलवाकर देखा, तौल सही मिली। यहां बाट माप निरीक्षक भी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें