गैरहाजिर रहने पर दो प्रत्याशियों को नोटिस
उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा अभिलेखों की जांच का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया है। इस दौरान दो प्रत्याशी व्यय अभिलेखों का निरीक्षण...

अमरोहा। निज संवाददाता
उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा अभिलेखों की जांच का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया है। इस दौरान दो प्रत्याशी व्यय अभिलेखों का निरीक्षण कराने नहीं पहुंचे। आरओ स्तर से उन्हें नोटिस जारी हुआ है।
व्यय प्रेक्षक कमल सिंह ने कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों के चुनाव व्यय अभिलेखों का निरीक्षण किया। 14 में से 12 प्रत्याशी ही खर्च का निरीक्षण कराने पहुंचे। दो निर्दलीय प्रत्याशी अकरम व धर्मपाल व्यय अभिलेखों का निरीक्षण कराने नहीं आए। आरओ इंद्र नंदन सिंह ने नोटिस जारी किया।
संगीता चौहान खर्च में अव्वल
अमरोहा। भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान चुनाव प्रचार में व्यय करने में सबसे आगे रहीं। शनिवार को उनके द्वारा चुनावी व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया हैं। जिसमें अब तक चुनाव प्रचार पर 21 लाख 44 हजार 595 रुपये व्यय होना दृशाया है। जबकि अन्य प्रत्याशी सात लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं।
प्रत्याशी खर्च
संगीता चौहान 2144595
कमलेश सिंह 625477
फुरकान 634963
जावेद अब्बास 434938
अजीत कुमार 199106
जहां आरा 63895
हसमत अली 70787
अमरजीत कोहली 97015
शेर सिंह 40592
अकरम अनुपस्थित रहे
धर्मपाल अनुपस्थित रहे
अवनीश 83877
अफरोज आलम 97890
हरस्वरूप 84908
प्रशिक्षण से नदारद 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
अमरोहा। उपचुनाव के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण से नदारद चल रहे 24 कार्मिकों में से पांच कार्मिकों ने ही शनिवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 19 कार्मिक चेतावनी के बाद भी नहीं आए। सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला ने एक दिन का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।
