ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागर्मी से नहीं मिल रही निजात, दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है तपिश

गर्मी से नहीं मिल रही निजात, दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है तपिश

शुक्रवार को सूर्योदय के साथ ही सूरज से मानो आग बरसनी शुरू हो गई। धूप की तपिश से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए। तेज धूप के कारण लोग कम ही घरों से बाहर निकले। मजबूरीवश सड़क...

गर्मी से नहीं मिल रही निजात, दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है तपिश
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 25 May 2018 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी का सितम बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को भी गर्मी से निजात नहीं मिली है। सुबह से क्षेत्र में गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। गर्मी से आमजन खासा परेशान है। चिलचिलाती धूप ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी और लू के थपेड़ों से सड़कों पर निकलना मुहाल हो गया है। दोपहर बारह बजे के बाद शहर के प्रमुख बाजार, सड़कों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि पर सनाटा पसरा हुआ देखा जा रहा है।

दिनों दिन गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह होते ही आग बरसने लगती है। पूरे दिन गर्मी का कहर जारी रहता है। जिसके चलते पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया है। गर्मी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। पूरे दिन लोग गर्मी से हाल बेहाल रहते हैं। शुक्रवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। दोपहर होते ही बाजार में सनाटा पसर जाता है। इससे खरीदारी प्रभावित हो रही है। ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार खाली हाथ बैठे रहते हैं।

दोपहर होते ही पसर जाता है सनाटा

गर्मी के चलते यातायात व्यवस्था पर भी गर्मी का असर देखा जा रहा है। यात्री कम निकल रहे हैं। दोपहर के समय डिपो पर सनाटा पसर जाता है। यात्रियों के अभाव में बसें खड़ी रहती हैं। यही हाल रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है।

बढ़ती जा रही धरती की प्यास, किसान परेशान

गर्मी के चलते क्षेत्र में सिंचाई का संकट गहराया हुआ है। किसान खून पसीने की कमाई को डीजल में खर्च कर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। इससे किसानों पर आर्थिक मार पड़ रही है। फसलों को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण उनकी वृद्धि प्रभावित हो रही है।

गर्मी में बढ़ती जा रही रोजेदारों की मुश्किलें

गर्मी के चलते रोजेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में रोजा रखना भारी पड़ रहा है। काफी लोग गर्मी के कारण रोजा नहीं रख पा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें