Amroha News: लुटेरी दुल्हन का कारनामा, दो लाख और जेवर लेकर हुई फरार

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News: अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता पर शादी के अगले ही दिन पति और ससुराल वालों को कथित तौर पर ठगकर भागने का आरोप है। परिवार के मुताबिक, वह दो लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर गजरौला के बाजार से गायब हो गई। शादी कराने वाले दो स्थानीय बिचौलियों से पंचायत में जवाब मांगा गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की बात कही है।

Amroha News: लुटेरी दुल्हन का कारनामा, दो लाख और जेवर लेकर हुई फरार

Amroha News: क्षेत्र में शातिर 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी के महज़ 24 घंटे के भीतर नई-नवेली दुल्हन दूल्हे और उसके पूरे परिवार को चकमा देकर 2 लाख की नकदी और लाखों के सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित युवक और उसका परिवार जब तक इस शातिर ठगी को समझ पाता, तब तक दुल्हन का कोई अता-पता नहीं था। पूरे इलाके में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक नजदीकी गांव निवासी युवक की शादी कराने का झांसा गांव के ही दो बिचौलियों ने दिया था। बिचौलियों के माध्यम से संपर्क साधकर युवक शनिवार सुबह बिहार राज्य के रामगढ़ पहुंचकर 'पूजा' नाम की युवती से पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाकर उसे अपने गांव ले आया।

परिजनों में नई-नवेली बहू के आगमन की खुशियां मनाई ही जा रही थीं कि रविवार को शातिर दुल्हन ने अपनी चाल चल दी।उसने पूरी प्री-प्लानिंग के तहत परिजनों से शॉपिंग करने की फरमाइश रखी और जिद करके सारे सोने-चांदी के आभूषण पहन लिए। पति ने उसकी बातों में आकर दो लाख रुपये निकाल कर दिए, जिन्हें दुल्हन ने अपने ही पर्स में रख लिया। पति उसको खरीदारी कराने गजरौला के बाजार ले गया। वहां व्यस्त बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर दुल्हन ने पति को एक दुकान पर सामान देखने में उलझाया और चंद सेकेंडों में भीड़ में गायब हो गई। दूल्हे ने काफी देर तक गजरौला के हर मोड़ और दुकान पर उसकी तलाश की, लेकिन शातिर दुल्हन का कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने सोमवार तड़के गांव में एक पंचायत बुलाई। पंचायत में शादी कराने वाले दोनों स्थानीय बिचौलियों को सख्त कटघरे में खड़ा किया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिचौलिए दुल्हन को वापस नहीं लाते हैं, तो उन्हें पीड़ित परिवार के पूरे नुकसान की भरपाई करनी होगी। इस घटना ने एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय अंतरराज्यीय मैरिज सिंडिकेट की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र सरोहा ने तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: लुटेरी दुल्हन का कारनामा, दो लाख और जेवर लेकर हुई फरार