Amroha News: सप्ताहभर पहले बना नाला बरसात के दौरान गिरा, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News: सैद नगली में एक सप्ताह पहले बना नाला रविवार को बारिश के दौरान पानी के दबाव से गिर गया। स्थानीय निवासियों ने निर्माण में घटिया सामग्री और लापरवाही का आरोप लगाया। उनके अनुसार, खुदाई के समय पास का बिजली का खंभा तिरछा हो गया था और उसे अस्थायी रूप से लकड़ी की बल्ली से सहारा दिया गया। विरोध के बाद खंभा ठीक किया गया।

Amroha News: सैद नगली में सप्ताहभर पहले बना नाले का कुछ भाग रविवार को बरसात के दौरान गिर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले में गुणवत्ता वाली सामग्री नहीं लगाई गई। बरसात के दौरान पानी का दवाब बढ़ते ही नाला गिर गया। स्थानीय निवासी मोहम्मद अली, जुल्फिकार अहमद, शरीफ अहमद ने बताया कि नाला खुदाई के दौरान भी लापरवाही बरती गई थी। जेसीबी से खुदाई के दौरान नाले के बराबर में लगा बिजली का खंभा तिरछा हो गया था। इसके बाद खंभे को लकड़ी की बल्ली लगाकर छोड़ दिया गया था। मोहल्ले के लोगों के विरोध दर्ज कराने के बाद खंभा ठीक किया गया था।

