अमरोहा। हिन्दुस्तान संवाद
नए साल की सुबह का लोगों ने नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया। इसके पहले रातभर आयोजनों की धूम रही। घरों से लेकर होटल व रेस्टोरेंट में आयोजन किए गए।
नए साल पर लोगों की दिनचर्या बदली नजर आई। सभी लोग जल्दी सो कर उठे और पूजा अर्चना के साथ अपने काम की शुरुआत की। मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के जरिए एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामना दी। नववर्ष सभी के लिए मंगलमय रहे इसकी कामना की। रातभर घरों से तेज आवाज में म्यूजिक बजने की आवाजें गूंजती रही। लोगों ने आतिशबाजी भी छोड़ी। होटलों में देर रात तक पार्टी का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार सुबह होने पर लोगों ने नए साल का स्वागत किया। मोबाइल, व्हाट्सएप फेसबुक के जरिए एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। नए साल को लेकर लोग उत्साहित और ऊर्जावान नजर आए।