Amroha News: अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे: 146 किमी लंबे रूट के लिए जमीन खरीद तेज, 52 गांवों के किसानों को राहत

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: जिले में नया सर्किल रेट शुक्रवार से प्रभावी हो गया है। हरिद्वार एक्सप्रेसवे के आस-पास के गांवों में किसानों की भूमि का सर्वे पूरा हो चुका है। नए सर्किल रेट के तहत भूमि का मूल्य 28 लाख से बढ़कर 36 लाख प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है, जिससे किसानों को राहत मिली है।

Amroha News: अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे: 146 किमी लंबे रूट के लिए जमीन खरीद तेज, 52 गांवों के किसानों को राहत

Amroha News: जिले में जमीन का नया सर्किल रेट शुक्रवार से प्रभावी हो गया है। हरिद्वार एक्सप्रेसवे तहसील क्षेत्र में मेरठ प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के टी प्वाइंट मंगरौला के नजदीक रूखालू गांव के पास से जोड़ा जाएगा। यहां से हरिद्वार एक्सप्रेसवे की लंबाई 146.24 किमी रहेगी। सर्किल रेट निर्धारित होते ही भूमि की खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र के 17 गांवों में हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे की परिधि में आने वाले किसानों की भूमि का सर्वे और परिसंपत्तियों का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है।

किसानों के लिए राहत

जल्द ही किसानों से भूमि के बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उधर, नए सर्किल रेट लागू होने के बाद किसानों ने भी राहत महसूस की है। 2026-27 के नए प्रस्तावित सर्किल रेट पर प्रशासन ने आपत्तियां प्राप्त करने के बाद आठ सितंबर को तहसील सभागार में सुनवाई करके आपत्तियों का निस्तारण कर नई सर्किल दरें घोषित कर दी हैं। हसनपुर तहसील के शिकरौली और रूखालू गांव मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे की परियोजना में शामिल होने की वजह से यहां का सर्किल रेट कई साल से नहीं बढ़ाया जा सका था।

नए सर्किल रेट का विवरण

अब नए सर्किल रेट में 28 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 36 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। किसानों को उक्त सर्किल रेट के सापेक्ष चार गुणा मुआवजा मिलेगा। गांव में भूमि का बाजार भाव तो अधिक है लेकिन, कई साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ा था अब नए दरों में यहां सर्किल रेट 28 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 36 लाख हो गया है।

अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के अंतर्गत आने वाले गांवों की सर्किल रेट की नई सूची जारी हो गई है। शुक्रवार से ही नई सर्किल दरें प्रभावी हो गई हैं। जल्द ही किसानों से भूमि के बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम हसनपुर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नए सर्किल रेट कब से प्रभावी हुआ है?−
नया सर्किल रेट शुक्रवार से प्रभावी हो गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे: 146 किमी लंबे रूट के लिए जमीन खरीद तेज, 52 गांवों के किसानों को राहत