नजम इलेवन ने रजन की टीम को 57 रनों से हराया
Amroha News - अमरोहा के मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में नावेद इलेवन ने रजन इलेवन को 53 रनों से हराया। मोहम्मद आरिफ और विजय ने शतकीय पारियां खेलीं। आरिफ को प्लेयर ऑफ-द-मैच और आमिर को बेस्ट बॉलर चुना गया। नावेद इलेवन ने 288 रन बनाए, जबकि रजन इलेवन 235 रनों पर आउट हो गई।

अमरोहा, संवाददाता। शहर के मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में रविवार को नावेद इलेवन ने रजन इलेवन को 53 रनों से हराया। मैच के हीरो मोहम्मद आरिफ और विजय रहे, दोनों ने शतकीय पारी खेलते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। बेहतरीन पारी खेलने पर मोहम्मद आरिफ को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया। जबकि आमिर ने बेस्ट बॉलर की ट्राफी पर कब्जा किया।मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नावेद इलेवन की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत अच्छी रही, ओपनर मोहम्मद आरिफ ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 106 रन बनाए।
शानदार लय में दिख रहे आरिफ को चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। लेकिन तब तक वह टीम का रूख मजबूत स्थिति की तरफ मोड़ चुके थे। दूसरे छोर से विजय ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी की, विपक्षी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे विजय ने महज 61 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर को 288 पहुंचा दिया। नजम रजन इलेवन की ओर से गौतम ने दो विकेट लिए। लेकिन कोई भी गेंदबाज अपना खास असर नहीं दिखा सका। 289 के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी नजम रजन इलेवन की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। मिडिल ऑर्डर में खेलने आए राहुल गुप्ता ने 28 गेंदों में 64 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन उनकी कोशिश परवान नहीं चढ़ सकी। बीच-बीच में साथी बल्लेबाज अपना विकेट गिराकर पैवेलियन लौटते रहे। उनके अलावा नदीम ने 51 और मोहम्मद शाजिल ने 41 रन की पारी खेली। लेकिन ये दोनों भी टीम को जीत नहीं दिला सके। नावेद इलेवन के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को 26.4 ओवर में 235 के स्कोर पर समेट दिया। कप्तान नावेद आमिर ने 4.4 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा खावर हसन और रोहित चंदेल ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह नावेद इलेवन ने नजम रजन इलेचन को 53 रनों से हरा मैच अपने नाम कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


