Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsNational Road Safety Month Concludes with Awareness Programs
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर दी कार्यक्रमों की जानकारी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर दी कार्यक्रमों की जानकारी

संक्षेप:

Amroha News - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार को हुआ। परिवहन विभाग ने समारोह आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी थे। उन्होंने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया और सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

Feb 01, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार को हुआ। परिवहन विभाग ने समापन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और विशिष्ट अतिथि उप परिवहन आयुक्त परिपरिक्षेत्र बरेली कमल गुप्ता रहे। एआरटीओ (प्रवर्तन) महेश शर्मा ने अतिथियों को पुष्प और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि पूरे माह सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सड़क हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है, जो सबकी भलाई सुनिश्चित करता है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवधि में कई वाहनों के चालान काटे गए और अनेक वाहनों को सीज भी किया गया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन अनमोल है, ऐसे में सभी को यातायात नियमों का पालना करना चाहिए, तभी खुद की और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रहेगी। अन्य वक्ताओं ने भी यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे है जिनमें कई लोगों की जान जा रही है। इस दौरान सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक ब्रह्मदत्त त्यागी, यातायात पुलिस उप निरीक्षक डीके वाजपेयी, रहरा थाने के एसआई प्रहलाद सिंह, रोडवेज अमरोहा के स्टेशन इंचार्ज मोहम्मद साजिद खान सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।