Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsNational Road Safety Month 2026 Awareness Campaign Launched at Sushila Devi College
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता जरूरी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता जरूरी

संक्षेप:

Amroha News - फोटो...सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने लिए जागरूकता अभियान चलानासड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने लिए जागरूकता अभियान चलानासड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने लिए जा

Jan 07, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

सुशीला देवी किसान इंटर कॉलेज डिडौली में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। वरिष्ठ प्रवक्ता वीर सिंह कश्यप ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने के साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश छात्र-छात्राओं को दिए। यातायात नियमों की विस्तार संग जानकारी भी दी। विद्यालय में मौजूद सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों से हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर हस्ताक्षर कर सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत विद्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, शिविर एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संदीप पंवार ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, रोहताश वन, विजय सिंह, संजय सिंह, जगपाल सिंह, संतराम सिंह, मदनपाल सिंह, नाजिया, हेमा शर्मा, अलीना मलिक, मोनिका, कीर्ति गोस्वामी आदि मौजूद रहे।