डा.भूदेव जिलाध्यक्ष व इंद्रपाल बने महामंत्री
Amroha News - गजरौला। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की बैठक रविवार को एक वैंकट हाल में हुई। जिसमें राष्ट्रीय संयोजक श्योनाथ सिंह प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रज

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की बैठक रविवार को एक वैंकट हाल में हुई। जिसमें राष्ट्रीय संयोजक श्योनाथ सिंह प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रजापति समाज को सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। डा. भूदेव प्रजापति को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बनाया गया। इंद्रपाल गोला को महामंत्री, कैलाश प्रजापति को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। शेष पदों पर जल्द नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान उमेशचंद्र प्रजापति, नरेश प्रजापति, सौरभ प्रजापति, जोगेंद्र प्रजापति, विजय सिंह प्रजापति, जयप्रकाश, सीताराम प्रजापति, इंद्रपाल गोला, शीशराम प्रजापति, दयाराम प्रजापति, भगवान सिंह, कावेंद्र सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।