मुंबई में नौगावां सादात निवासी सिविल इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत

Jan 26, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - मुंबई में 28 वर्षीय सिविल इंजीनियर हसन आबिद की संदिग्ध मौत हो गई। होटल में शव मिलने की सूचना पर परिवार में मातम छा गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत का अनुमान लगाया गया है। हसन हाल ही में नौगावां सादात से मुंबई लौटे थे और उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

मुंबई में नौगावां सादात निवासी सिविल इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत

मुंबई में नौगावां सादात निवासी 28 वर्षीय सिविल इंजीनियर हसन आबिद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। होटल के कमरे में शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया हालांकि मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला बड़ी इमली में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर महफूज अली का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सरकार फात्मा के अलावा बेटा हसन आबिद तथा बेटी कायनात है। बेटी बड़ी है, उसकी शादी हो चुकी है जबकि बेटा अभी अविवाहित था। हसन आबिद सिविल इंजीनियर था तथा मुंबई में रहते हुए बिल्डिंगों की ठेकेदारी का काम करता था।

वहां वह एक होटल में प्राइवेट रूम लेकर रहता था। बीते दिनों नौगावां सादात आया हसन आबिद लगभग पांच-छह दिन पूर्व ही मुंबई वापस लौटा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर तक जब हसन आबिद अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। लिहाजा, होटल स्टाफ ने किसी अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो कमरे में हसन आबिद का शव पड़ा मिला। होटल रिकॉर्ड से नंबर लेने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घबराए पिता महफूज अली ने मुंबई में ही रहने वाले अपने भतीजे आशू को फोन किया, आशू ने जब संबंधित थाने पहुंचकर जानकारी ली तो हसन आबिद का शव मोर्चरी भेजे जाने का पता चला। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह घर पहुंचे शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;