23 दिन पहले लापता महिला की संदिग्ध हालत में मौत, खेत में पड़ा मिला शव

Feb 11, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - 46 वर्षीय रिजवाना 23 दिन पहले घर से लापता हुई थीं। बुधवार को उनका शव गन्ने के खेत में मिला। परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार किया और शव को घर ले गए। डिडौली कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

23 दिन पहले लापता महिला की संदिग्ध हालत में मौत, खेत में पड़ा मिला शव

जोया, संवाददाता। घर से 23 दिन पहले लापता हुईं 46 वर्षीय रिजवाना की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार को शव पास के गांव में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पोस्टमार्टम से इनकार परिजन शव घर ले गए। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गंदासपुर का है। यहां जहूर अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी रिजवाना के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक बीती 16 जनवरी को रिजवाना बिना बताए घर से चली गई थीं। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिली।

लिहाजा, पति जहूर अहमद की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। तलाश के बीच मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे क्षेत्र के गांव पांयती कलां में सरकारी नहर के नजदीक के खेत में एक महिला की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान रिजवाना के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन भी आ गए और पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। इसके बाद बिना कानूनी कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। मामले में कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।