ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादो दिन से गायब महिला का क्षत-विक्षत शव मिला

दो दिन से गायब महिला का क्षत-विक्षत शव मिला

देहात थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी जंगली जानवर ने खाया है। महिला दो दिन से गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव...

दो दिन से गायब महिला का क्षत-विक्षत शव मिला
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 10 Oct 2019 11:34 AM
ऐप पर पढ़ें

देहात थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी जंगली जानवर ने खाया है। महिला दो दिन से गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह भटपुरा सकैनिया के ग्रामीण खेतों में काम करने जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे जंगल में महिला का शव देख उनके होश उड़ गए। महिला का मुंह और शरीर खाया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी जंगली जानवर ने खाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त 55 वर्षीय विमलेश पत्नी बलवंत सिंह निवासी मानकजूड़ी के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला दो दिन से गायब थी। हालांकि गुमशुदगी दर्ज नहीं थी। थानाध्यक्ष अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया भटपुरा सकैनिया के जंगल में महिला का मुंह और शरीर खाया शव मिला है। शिनाख्त हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें