Amroha News: नलकूप के नजदीक पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: शुक्रवार को घर से लापता हुए युवक जोगेंद्र का शव शनिवार सुबह गांव के नलकूप के पास मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि शव पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की। जोगेंद्र घर पर पत्नी और एक बेटी के साथ रहता था।

Amroha News: नलकूप के नजदीक पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Amroha News: शुक्रवार शाम घर से लापता युवक का शव शनिवार सुबह नजदीकी गांव के नलकूप के नजदीक पड़ा मिला। परिजनों ने शरीर पर चोट लगे होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। मौका मुआयने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी 25 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र रूपराम शुक्रवार शाम अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। शनिवार सुबह खबर लगी कि जोगेंद्र का शव पास के गांव ओगारपुर के जंगल में निजी नलकूप पर पड़ा हुआ है।

खबर लगते ही परिजन व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने जोगेंद्र के शव पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस को जानकारी दी की शाम के वक्त जोगेंद्र को घर से तीन लोग बुलाकर ले गए थे। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। बताया जा रहा है कि जोगेंद्र के परिवार में पत्नी में एक बेटी है। वह खेती किसानी कर परिवार की गुजर बसर कर रहा था। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आदमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। इस संबंध में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: नलकूप के नजदीक पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई