Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMurder of Reena Blackmail Leads to Tragic Death Accused Arrested
ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने की थी रीना की हत्या

ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने की थी रीना की हत्या

संक्षेप: Amroha News - रीना की हत्या अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते हुई। आरोपी सलीम ने रीना को पैसे देने से मना किया, जिसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान बरामद किए। रीना के पति का कहना है कि आरोप झूठे हैं।

Thu, 30 Oct 2025 01:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अवैध संबंध में ब्लैक मेलिंग से तंग आकर प्रेमी ने रीना की हत्या की थी। आरोपी के दावे के मुताबिक आठ हजार रुपये प्रतिमाह व दीपावली पर 20 हजार रुपये लेने के बाद रीना तीन लाख की और डिमांड कर रही थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए यह खुलासा किया है। आरोपी से आला कत्ल के संग रीना का टूटा हुआ मोबाइल व उसकी चुनरी आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा के नजदीक अलीगढ़ मार्ग किनारे मंगलवार सुबह महिला का गला कटा हुआ शव बरामद हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब तीन घंटे बाद शव की शिनाख्त नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी कुम्हारान निवासी 35 वर्षीया रीना उर्फ संगीता पत्नी कुंवरपाल सैनी के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कुंवरपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रीना के मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई। पुलिस ने नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी मनिहारान निवासी करीब 25 वर्षीय सलीम पुत्र हफीज को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रीना की हत्या सलीम ने की थी। करीब आठ माह से रीना से उसके अवैध संबंध थे। फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने वाले सलीम के यहां रीना का बेटा काम करता था। इस दौरान सलीम से रीना की मुलाकात हुई और दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। सलीम का कहना है कि रीना उससे हर माह 8000 रुपये ले रही थी। दीपावली पर उसने 20000 रुपये लेने के संग तीन लाख की डिमांड और की थी। धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह अवैध संबंधों के बारे में राजफाश करने के संग पुलिस में कानूनी कार्रवाई करेगी। पीछा छुड़ाने के लिए सलीम ने रीना का कत्ल कर दिया। व्हाट्एप कॉल के जरिए रीना को घर से बुलाया और कर दिया कत्ल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी सलीम ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए सोमवार देर शाम रीना को मिलने के बहाने घर से बुलाया और अपनी बाइक पर बैठाकर उसे हथियाखेड़ा के नजदीक घटना स्थल पर ले गया। यहां शराब पीने के बाद उसने चाकू से रीना का गला रेत दिया। सलीम ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने में उसे करीब 7-8 मिनट लगे। इसके बाद वह बाइक लेकर घटनास्थल से चल दिया। रास्ते में उसने एक हैंडपंप पर हाथ और कपड़ों पर लगा खून धोया और घर चला आया। आला कत्ल चाकू, अपने खून सने कपड़े, रीना की चुनरी घर के बाहर खड़ी टाटा मैजिक में छिपा दिया। बाद में रीना का मोबाइल तोड़कर बैटरी मंडी धनौरा क्षेत्र की झाड़ियों में और उसका टूटा फोन नाले में फेंक दिया। पुलिस ने यह सभी सामान बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने वह सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है जिसमें सलीम बाइक पर रीना को बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। रातभर आराम से सोया, सुबह फेरी लगाने चला गया धनौरा पुलिस के मुताबिक आरोपी सलीम बेहद शातिर बताया जा रहा है। सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे रीना की हत्या करने के बाद सलीम घर आया और रातभर आराम से सोया। मंगलवार को वह मंडी धनौरा में कपड़ों की फेरी लगाने चला गया। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक अविवाहित सलीम मंगलवार सुबह कई लोगों ने देखा था लेकिन, उसके चेहरे पर किसी तरह का कोई खौफ दिखाई नहीं दिया। रीना मर्डर में उसकी गिरफ्तारी की खबर मंगलवार शाम मोहल्ले में हुई तो लोग भौचक रह गए। आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त सबूत : एसपी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल व एसओजी ने मिलकर 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया। उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताते हुए टीम को 15000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त एविडेंस है। बुधवार को आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पति बोला-रीना पर ब्लैक मेलिंग का आरोप झूठा रीना की मौत के बाद से उसके पति व पांच बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। राजमिस्त्री का कार्य करने वाले रीना के पति कुंवरपाल का घटना के खुलासे के बाद कहना है कि सलीम, रीना द्वारा ब्लैक मेलिंग करने के बारे में झूठ बोल रहा है। उनका बेटा सलीम के पास नौकरी करता था, जिसके कई माह के पैसे भी उसने नहीं दिए हैं। रीना पर दो बेटी व तीन बेटे हैं। तीन में दो बेटे दिव्यांग हैं। पति की आमदनी अधिक न होने की वजह से रीना खुद भी जूते-चप्पल आदि का फड़ लगाकर आर्थिक सहारा देती थी। साथ ही वह घरों में चौका-बर्तन भी करती थी। मूल रूप से मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र निवासी यह परिवार करीब 15 वर्ष से नगर में किराए का मकान लेकर रह रहा है। रीना की मौत से बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।