जावित्री के शव का अंतिम संस्कार, ममेरे भाई ने मुखाग्नि दी
Amroha News - जावित्री (45) का शव सोमवार सुबह पौरारा गांव के कमरे में मिला। उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूसा था। सिर पर गहरा जख्म था। ममेरे भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जावित्री का हत्या भूमि विवाद के चलते किया गया बताया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद जावित्री के शव का सोमवार रात रहरा क्षेत्र के पौरारा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। ममेरे भाई ने शव को मुखाग्नि दी। उधर, जावित्री के दोनों हत्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में गांव के बाहरी छोर पर बने अपने मकान के कमरे में सोमवार सुबह 45 वर्षीया जावित्री पुत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह सैनी का शव पड़ा मिला था। दुपट्टे से शव के हाथ-पैर बंधे थे जबकि, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर पर वजनीली वस्तु के प्रहार से गहरा जख्म हो गया था।
सीओ पंकज कुमार त्यागी के बाद एसपी लखन सिंह यादव ने मौका मुआयना किया था। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। पौरारा निवासी ममेरे भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मर्डर के इस मामले में जावित्री के सगे भाई टेकचंद के बेटे हिमांशु व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हिमांशु घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि पिता द्वारा दान में दी गई पांच बीघा भूमि के लिए जावित्री का मर्डर किया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद देर शाम जावित्री का शव गांव लाया गया। ममेरे भाई राकेश ने पौरारा घाट पर शव को मुखाग्नि दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


