गजरौला में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या

Mar 06, 2026 11:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - गजरौला में एक ग्रामीण ओमपाल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कल्लो ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ओमपाल की गला दबाकर हत्या की और शव को लटका दिया।

गजरौला में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या

गजरौला। घर में फांसी के फंदे पर ग्रामीण का शव लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के दारानगर गांव निवासी ओमपाल (35) पुत्र महावीर का शव गुरुवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी कल्लो के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तथा फांसी के फंदे से शव उतार लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओमपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ओमपाल के भाई की तरफ से मिली तहरीर में ओमपाल की पत्नी कल्लो व उसके प्रेमी पर ओमपाल की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के अनुसार चार मार्च को कल्लो का प्रेमी होली पर मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंचा था। इस बीच ओमपाल व उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच कहासुनी हो गई थी। गांव वालों ने किसी तरह विवाद शांत कराया था। आरोप है कि प्रेमी ओमपाल को गांव वालों के सामने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। बुधवार की रात किसी समय कल्लो ने प्रेमी के साथ मिलकर ओमपाल की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले में कल्लो व उसके प्रेमी आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव निवासी बब्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।