Municipality Utilizes Cow Dung for Wood Production to Support Livestock in Winter गोशाला में गोवंश को ठंड से बचाएंगी गोबर से बनीं लकड़ियां, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMunicipality Utilizes Cow Dung for Wood Production to Support Livestock in Winter

गोशाला में गोवंश को ठंड से बचाएंगी गोबर से बनीं लकड़ियां

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन अपनी गोशाला में संरक्षित गोवंश के गोबर से लकड़ी तैयार कर रहा है। भीषण ठंड में गोशाला में संरक्षित गोवंश को यही ल

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 29 Dec 2024 12:33 AM
share Share
Follow Us on
गोशाला में गोवंश को ठंड से बचाएंगी गोबर से बनीं लकड़ियां

नगर पालिका प्रशासन अपनी गोशाला में संरक्षित गोवंश के गोबर से लकड़ी तैयार कर रहा है। भीषण ठंड में गोशाला में संरक्षित गोवंश को यही लकड़ियां सहारा दे रही हैं। अलाव जलाने में इनका प्रयोग किया जा रहा है। ईओ डा. बृजेश कुमार के मुताबिक नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में नगर के विभिन्न स्थानों से निराश्रित व बेसहारा गोवंश को पालिका की गोशाला में संरक्षित किया जाता है। डीएम के निर्देश हैं कि गोशाला में संरक्षित गोवंश द्वारा उत्सर्जित गोबर से आय के स्रोत उत्पन्न किए जाएं। इससे अर्जित आय को गोशाला में संरक्षित गोवंश के संरक्षण में प्रयोग किया जाए। नगर पालिका प्रशासन ने गोशाला में गोवंश के गोबर से विभिन्न वस्तुएं बनाने के लिए गोकाष्ठ यूनिट स्थापित की है। इसमें गोबर से विभिन्न उत्पाद जैसे गोकाष्ठ, दीपक आदि बनाए जा रहे हैं। गोशाला में गोबर से बनाए गए दीपक को बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया गया है। जल्दी ही ऑनलइन शॉपिंग प्लेटफार्म्स पर पालिका की गोशाला में गोबर से बने ये उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल, भीषण ठंड एवं शीतलहर के बीच पालिका प्रशासन नगर में विभिन्न स्थानों पर जलवाए जा रहे अलाव में भी इन लकड़ियों का इस्तेमाल कर रहा है। गोशाला को भी वाटर व एयर प्रूफ तिरपाल से कवर कर अलाव जलवाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।