Municipality Issues Recovery Certificates for Over 1 23 Crore Property Tax Dues from 23 Industrial Units 23 औद्योगिक इकाइयों पर पालिका का एक करोड़ 23 लाख का संपत्ति कर बकाया, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMunicipality Issues Recovery Certificates for Over 1 23 Crore Property Tax Dues from 23 Industrial Units

23 औद्योगिक इकाइयों पर पालिका का एक करोड़ 23 लाख का संपत्ति कर बकाया

Amroha News - गजरौला, संवाददाता। शहर की 23 औद्योगिक इकाइयों पर नगर पालिका का 12360541 रुपये का संपत्ति कर बकाया है। पालिका ने सभी इकाइयों की आरसी जारी कर तहसील भेज

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 31 Dec 2024 12:53 AM
share Share
Follow Us on
23 औद्योगिक इकाइयों पर पालिका का एक करोड़ 23 लाख का संपत्ति कर बकाया

शहर की 23 औद्योगिक इकाइयों पर नगर पालिका का 12360541 रुपये का संपत्ति कर बकाया है। पालिका ने सभी इकाइयों की आरसी जारी कर तहसील भेज दी है। साथ ही डीएम से संपत्ति कर की वसूली करवाने के आदेश जारी करने की गुहार लगाई है। शहर में कई इकाइयों पर पालिका का तीन वर्ष तक का संपत्ति कर बकाया है। इनमें कुछ इकाइयों का दो वर्ष का संपत्ति कर भी शामिल है। नोटिस जारी करने के बाद भी 23 इकाइयों ने पालिका को संपत्ति कर अभी तक जमा नहीं किया है। जिस पर सोमवार को पालिका ने 23 इकाइयों की आरसी जारी कर तहसील भिजवा दीं। साथ ही डीएम से सभी इकाइयों से संपत्ति कर की वसूली करवाने के लिए आदेश जारी करने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।