एफएसओ पर पालिका कर्मियों से अभद्रता करने का आरोप

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

पालिका कर्मचारियों द्वारा एफएसओ पर लगाए गए अभद्रता करने के आरोपों पर सीओ ने गुरुवार को कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। आरोप है कि एफएसओ ने अवैध तरीके से फड़ लगवाई थी, रोकने पर अभद्रता की। कर्मचारियों ने ईओ से शिकायत की और जांच कराने की मांग की।

एफएसओ पर पालिका कर्मियों से अभद्रता करने का आरोप

पालिका कर्मचारियों द्वारा एफएसओ पर लगाए गए अभद्रता करने के आरोपों पर सीओ ने गुरुवार को कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। आरोप है कि बुधवार को साप्ताहिक बाजार व्यवस्थित तरीके से लगा रहे कर्मचारियों के साथ एफएसओ ने अभद्रता की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि एफएसओ ने एक जमीन पर अवैध तरीके से फड़ लगवा दी थी, रोकने पर अभद्रता की। बुधवार को पालिका के कर्मचारी भानपुर रेलवे फाटक मार्ग पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित तरीके से करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एफएसओ वहां पहुंचे तथा कुछ फड़ लगवा दी। कर्मचारियों ने मना किया तो एफएसओ ने उनके साथ अभद्रता की।

कर्मचारियों के पीछे डंडा लेकर भी दौड़े। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने ईओ से की तथा जांच कर कार्रवाई करवाने की मांग की। ईओ ललित कुमार आर्य ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर एफएसओ के व्यवहार के बारे में अवगत कराया। गुरुवार को सीओ आफिस में पालिका कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। ईओ ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। कर्मचारियों ने बयान दर्ज कराए हैं। वहीं एफएसओ कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पालिका कर्मी झूठे आरोप लगा रहे हैं। वह फड़ लगाने वालों से अवैध उगाही करते हैं। उन्हें उगाही करने से मना किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।