
बोर्ड की बैठक में दस करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों पर लगी मुहर
Amroha News - गजरौला में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ईओ ललित कुमार आर्य ने 10 करोड़ रुपये के कार्यों पर सहमति दी। बैठक में मोहल्ला भानपुर और अन्य स्थानों पर विभिन्न द्वारों के निर्माण, धर्मशालाओं के पुनर्निर्माण और सीसी रोड निर्माण जैसे प्रस्ताव पास हुए। सभी सभासदों ने स्टेशन रोड पर साप्ताहिक बाजार लगाने पर भी सहमति दी।
गजरौला, संवाददाता। नगर पालिका की बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिका सभागार में संपन्न हुई। ईओ ललित कुमार आर्य ने एजेंडे में शामिल विकास कार्यों की चर्चा की। बोर्ड में शामिल सभासदों ने एजेंडे में शामिल सभी विकास कार्य करवाने की सहमति दे दी। साथ ही अन्य कार्यों के लिए अपने प्रस्ताव भी दिए। ईओ ललित कुमार आर्य के मुताबिक बोर्ड की बैठक में दस करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाने पर सहमति बनी है। चेयरपर्सन राजेन्द्री उर्फ उमा देवी की अध्यक्ष में बैठक संपन्न हुई। जिसमें 24 सभासद शामिल रहे। तबियत खराब होने की वजह से वार्ड नंबर 19 की सभासद पुष्पा देवी बैठक में शामिल नहीं हो सकीं।
बैठक में पास हुए प्रस्तावों में नगर के मोहल्ला भानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वार, मोहल्ला अम्बेडकरनगर में डॉ.अम्बेडकर द्वार, मोहल्ला मायापुरी मंडी समिति रोड पर भगवान श्रीराम द्वार, नवादा रोड पर पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम द्वार, सादल्लेपुर रोड पर महाराणा प्रताप द्वार के साथ साथ समेत डिवाइडरों की मरम्मत, मोहल्ला लोहियानगर में जीर्ण-शीर्ण हो चुकी अवन्तिका धर्मशाला के पुनर्निर्माण, मोहल्ला नाईपुरा में जर्जर धर्मशाला का नवनिर्माण, मोहल्ला प्रेमनगर में महर्षि वाल्मीकी धर्मशाला का सौन्दर्यकरण कराने, पालिका की सम्पत्ति पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण, दो स्थानों पर मिनी ट्यूबवेल बनवाने, अधिशासी अधिकारी के आवास का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र से उत्सर्जित होने वाले कचरे को यूपीएसआईडीसी के माध्यम निकाय के कूड़ा प्रसंस्करण केन्द्र पर डंप करने के लिए केयरिंग चार्ज वसूलने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अन्तर्गत रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा, इंदिरा चौक से पुराने डाकखाने तक बस्ती रोड तक सीसी रोड निर्माण व साइड पटरी निर्माण समेत विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना के प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में नगर स्वच्छता प्रेरक/पूर्व विधायक हरपाल सिंह, लेखाकर आदेश कुमार अग्रवाल, लिपिक ललित कुमार, अजय गोस्वामी, इरशाद समेत सभासद विनीता अग्रवाल, विजेन्द्र, नफीस अहमद, मनु शर्मा, अंशू, सौरभ वर्मा, ब्रजेश कुमार, रौनकी, राजपाल सिंह, कविता, सोनिका सिंह, सुमन, अरकान आलम, अरविंद कुमार, सुन्दर, चन्द्रपाल, योगेश चौहान, अरविंद यादव, रानी, कपिल सिंह, कपिल रावत,सरताज अहमद, विरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे। स्टेशन रोड पर साप्ताहिक बाजार लगाने की बनी सहमति गजरौला। बोर्ड की बैठक में सभासद पति अमित कुमार ने स्टेशन रोड पर साप्ताहिक बाजार लगवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी सभासदों ने सहमति दे दी। अभी कुछ माह से बाजार भानपुर फाटक मार्ग पर लग रहा है। इससे पहले बाजार बुध बाजार स्टेशन रोड पर ही लगता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




