महिला को बच्चा चोर समझ खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Amroha News - अमरोहा में एक मानसिक रूप से बीमार महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने रात में बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। महिला पर आरोप था कि वह एक बच्चे को चुरा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को भीड़ से छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमरोहा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में आजाद मार्ग पर मंगलवार देर रात एक महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बिजली के खंभे से बांध दिया। बेदर्दी से उसकी पिटाई की, भीड़ में ही शामिल किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। मानसिक रूप से बीमार दिख रही महिला को पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से आजाद कराया। घटना मंगलवार देर रात की है, भीड़ एक महिला को घेरे हुए खड़ी थी। उस पर आरोप लगाया जा रहा था कि वह मोहल्ले से एक बच्चे को चुरा कर ले जा रही थी। इसके बाद भारी शोर-शराबे के बीच भीड़ ने महिला को रस्सी से खंभे में बांधकर सरेआम पीटना शुरू किया।
इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे, जो तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है व पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


