कॉलेज गई युवती घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार
Amroha News - जोया के मालीखेड़ा क्षेत्र की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। घर से 4.70 लाख रुपये और 4 तोले सोने के आभूषण भी गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव मालीखेड़ा उर्फ शहबाजपुर निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर से नकदी और सोने के जेवर गायब होने की बात भी सामने आई है। गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी बीती 22 मई की सुबह करीब 10 बजे जोया स्थित एक डिग्री कालेज में प्रैक्टिकल होने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित के अनुसार घर में रखे करीब चार लाख 70 हजार रुपये और चार तोले सोने के आभूषण भी गायब मिले हैं। साथ ही युवती अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट समेत अन्य जरूरी कागजात और मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। परिजनों का कहना है कि युवती का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


