Amroha News: 11 वर्षीय बालक घर से लापता, परिजन व पुलिस तलाश में जुटीं
Amroha News: डिडौली क्षेत्र के कपासी गांव में 11 वर्षीय जीतू 7 जुलाई को घर से गायब हो गया है। उसके पिता गिरिराज ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और लापता बेटे की तलाश का अनुरोध किया। बेटे के लापता होने के बाद परिवार ने खुद भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव कपासी निवासी गिरिराज ने अपने 11 वर्षीय पुत्र जीतू के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में बताया है कि उनका बेटा बीती 7 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा लापता बालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बलियान ने किशोर को जल्द ढूंढ लेने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


