ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाचेकिंग कर रही पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

चेकिंग कर रही पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहे चोरों को रोकना पुलिस को महंगा पड़ गया। चोरों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन...

चेकिंग कर रही पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 03 Jan 2021 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर/अमरोहा। हिन्दुस्तान संवाद

वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहे चोरों को रोकना पुलिस को महंगा पड़ गया। चोरों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन तमंचे और कारतूस बरादम हुए हैं।

एसपी सुनीति के आदेश पर शुक्रवार रात हसनपुर में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान बाईखेड़ा तिराहे से गंगाचोली की ओर से आ रहे पांच युवकों को पुलिस ने रोक लिया। इसपर युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। फायरिंग से हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक अपराध राजकुमार सरोज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ऋषिपाल पुत्र टोढी सिंह, प्रेमपाल पुत्र विजयपाल सिंह व राजकुमार पुत्र हरकेश निवासी ग्राम झुरैरी हैं। इसके अलावा ब्रह्मपाल पुत्र लल्लू निवासी ग्राम सुल्तानठेर थाना गजरौला व विनोद पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम रुखालू फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों ने कबूल किया है विनोद उनके गिरोह का मुखिया है। शुक्रवार रात वह विनोद के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें