
::उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे गंगा मां के जयकारे
संक्षेप: Amroha News - गजरौला में तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों से मेला स्थल की ओर बढ़ रहे हैं। सुबह गंगास्नान करने के बाद डेरों में खिचड़ी का आनंद लिया। भीड़ के कारण...
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़नी शुरू कर दी है। रविवार की सुबह फिर से श्रद्धालुओं से ट्रैक्टर-ट्रालियों से तिगरी की तरफ जाते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन टूट नहीं रही थी। गंगा मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु मेलास्थल की तरफ बढ़ते दिखाई दिए। सुबह श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया तथा डेरों में खिचड़ी का स्वाद लिया। भारी की संख्या में श्रद्धालु तिगरी गंगा मेले में पहुंच चुके हैं। बीते दो दिन से ट्रैक्टर-ट्रालियों से श्रद्धालु मेलास्थल पर पहुंच रहे हैं। रविवार की सुबह भी तिगरी जाने वाले श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भीड़ ज्यादा होने की वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
गजरौला में फाजलपुर, कुमराला चौकी के निकट जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं दूसरी ओर मेल स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुबह तड़के से ही गंगस्नान करना शुरू कर दिया। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथ सूर्यदेव को अर्घ्य देकर घर में सुख शांति की कामना की। जरुरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ भी कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने डेरों में बैठकर खिचड़ी का स्वाद भी लिया। पंरपरा है कि मेले के दौरान सुबह के समय सभी डेरों में खिचड़ी बनती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




