Amroha News: अभियान के तहत हसनपुर में रोपे गए पौधे
Amroha News: वृहद पौधारोपण अभियान के तहत राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा पौधे रोपे गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में भी पौधारोपण हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और सम्मान देना था।

Amroha News: वृहद पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को तमाम संगठन व संस्थाओं तथा राजनीतिक दलों द्वारा पौधे रोपे गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुरानी तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में इस मौके पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह के आगामी 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से शिवाला मंदिर के हॉल में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से इस शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है। इस मौके पर योगेश चौधरी बजरंग दल जिला संयोजक, राहुल हिंदुस्तानी बजरंग दल संयोजक, कविता सैनी मातृ शक्ति संयोजिका, वैभव, सरिता राणा, महिपाल सिंह, अनिल शर्मा, अनुराग शर्मा, जगबीर मौर्य, चंदन सागर, गुड्डू सागर, अतुल शर्मा, अनुपम त्यागी, जय अग्रवाल, महेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मोनू सागर और दीपू सागर आदि मौजूद रहे。
पौधारोपण संग देखभाल का संकल्प लिया
सैदनगली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के गांव मेहंदीपुर स्थित निर्माणाधीन आंबेडकर पार्क में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा डा. अनुकृति चौधरी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने संयुक्त रूप से 151 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभासद रविंद्र सिंह, अमित भाटी, निकेश कुमार, नीटू भाटी, सुभाष सिंह, चंद्रपाल सिंह, अरुण कुमार, सचिन सागर और मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, बहुउद्देशीय सहकारी समिति भदौरा परिसर में भी पौधारोपण हुआ। विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और साथ ही अपनी मां को सम्मान देना है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों व संचालक मंडल से अपील करते हुए कहा कि वे अपने हर जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसका पालन-पोषण भी करें। समरपाल सिंह उपसभापति, करन सिंह सभापति सहकारी संघ कुंदरकी भूड़, शाहनवाज चौधरी, नासिर चौधरी, सोनू कुमार सचिव, टिंकू कुमार और राम सिंह आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


