ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाविवाहिता ने घरेलू कलह में लगाई आग, हालत गंभीर

विवाहिता ने घरेलू कलह में लगाई आग, हालत गंभीर

घर में हुए विवाद से क्षुब्ध विवाहिता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी परिजनों को होने पर हड़कंप मच गया। विवाहिता को गंभीर हालत में स्थानीय एक निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर...

विवाहिता ने घरेलू कलह में लगाई आग, हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 14 Apr 2020 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में हुए विवाद से क्षुब्ध विवाहिता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी परिजनों को होने पर हड़कंप मच गया। विवाहिता को गंभीर हालत में स्थानीय एक निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खालकपुर मारकपुर निवासी एक युवक की शादी फिरोजाबाद निवासी युवती के साथ हुई है। उनके घर में सोमवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुस्साई विवाहिता ने क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने परिजनों को होने पर होश उड़ गए। आनन-फानन गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने फिलहाल मामले की जानकारी से इन्कार किया है। मामले में तहरीर मिलने पर जांच एवं कार्रवाई करने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें